शराब पीने पर विवाद, पत्नी ने पति को पीटा, अस्पताल में भर्ती

Published by :Sweta Vaidya
Published at :24 Apr 2026 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
garhwa news

अस्पताल में भर्ती सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Garhwa News: गढ़वा के बरडीहा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां शराब पीने को लेकर पत्नी ने पति नीलू चौधरी की पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल पति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के लावाचंपा गांव में घरेलू हिंसा का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां शराब पीने की लत से नाराज एक पत्नी ने अपने ही पति की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में घायल पति नीलू चौधरी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. 

शराब बनी विवाद की जड़  

सदर अस्पताल में इलाजरत नीलू चौधरी ने बताया कि वह कभी-कभी शराब का सेवन करता है, जिसे लेकर उसकी पत्नी के साथ अक्सर छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे.पीड़ित के अनुसार, 5 दिन पहले विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी पत्नी ने उसे बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया. चोट इतनी गहरी है कि अब उसका चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है. 

जान से मारने की साजिश का आरोप 

नीलू चौधरी ने अपनी पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.उसने कहा कि मेरी पत्नी मुझे जान से मरवाना चाहती है. एक बार कुछ लोग मुझे उठाकर ले जा रहे थे, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से मेरी जान बच सकी.पीड़ित पति का दावा है कि वह मेहनत-मजदूरी कर सारा पैसा अपनी पत्नी को ही देता है, इसके बावजूद उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. नीलू ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अपने भाई और मां (ससुराल पक्ष) के बहकावे में आकर आए दिन उससे झगड़ा करती है और मारपीट पर उतारू हो जाती है.

इसे भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे पति से मिलना है’ सुनते ही जल्लाद बन गया ससुर, लाठी से पीटकर बहू को किया अधमरा

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, इमली पेड़ की डाली काटते समय मजदूर की मौत

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola