ePaper

सोनपुरवा टूटे नहर की एक माह बाद भी नहीं हुई मरम्मति

Updated at : 03 Sep 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
सोनपुरवा टूटे नहर की एक माह बाद भी नहीं हुई मरम्मति

सोनपुरवा टूटे नहर की एक माह बाद भी नहीं हुई मरम्मति

विज्ञापन

कांडी. प्रखंड के सोनपुरवा गांव स्थित नवडीहवा टोला के सामने बायीं बांकी नहर वर्षा के पानी के दबाव से करीब 20 फीट लंबाई में टूट गयी है. नहर टूटने से पानी खेतों में फैलकर बर्बाद हो रहा है और किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि नहर करीब एक माह पूर्व ही बारिश के दबाव से टूटी थी, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं की गयी है. नहर का पानी यूं ही बेकार बह रहा है, जबकि यदि यह ठीक रहती तो किसानों की फसलों के लिए बेहद सहायक साबित होती. इस नहर से महुली, पतीला, चोका और मझिगांवा सहित आसपास के गांवों के किसान लाभान्वित होते. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र नहर की मरम्मत कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola