गुलैनबैरी सिंड्रोम का संदिग्ध मरीज मिला, रिम्स रेफर

गुलैनबैरी सिंड्रोम का संदिग्ध मरीज मिला, रिम्स रेफर
गढ़वा. जिले में गुलैनबैरी सिंड्रोम नामक बीमारी से ग्रसित एक संदिग्ध मरीज मिला है. यह 13 वर्षीय बच्चा डंडई थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. बताया गया कि गुलैनबैरी सिंड्रोम एक खतरनाक बीमारी है. वैसे इसकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. लेकिन मरीज के प्रारंभिक लक्षण उसी बीमारी के बताये जा रहे हैं. शनिवार को उक्त बच्चे को सदर अस्पताल लाया गया था. यहां डॉ टी.पीयूष ने उसका इलाज किया. इसके बाद उसे रिम्स रांची के लिए रेफर कर दिया गया है. परिजनों ने बताया कि उसे 10 दिन पहले उसे बुखार हुआ था. इसके बाद हाथ में झिनझिनी एवं कमजोरी के साथ ही भूख नहीं लगने के लक्षण सामने आये. तब उसे इलाज के लिए बिहार के डेहरी ऑनसोन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया. वहीं पर दो दिनों तक उसका इलाज चला. ठीक होने के बाद जब उसे घर लेकर आये. यहां अगले ही दिन उसकी तबीयत फिर बिगड़ गयी. इसके बाद उउसे डेहरी ऑनसोन के उसी निजी अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे लेकर शनिवार को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










