मुहर्रम में हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई करें, पुलिस बल की मॉक ड्रिल करायें : एसपी

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

मुहर्रम में हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई करें, पुलिस बल की मॉक ड्रिल करायें : एसपी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सोमवार को एसपी आशुतोष शेखर की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित हुई. बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों की समीक्षा तथा आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गयी. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को मुहर्रम के दौरान पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश देते हुए कहा कि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व या हुड़दंगी से सख्ती से निपटने के लिए थाना स्तर और पुलिस केंद्र में उपलब्ध जवानों की तत्काल मॉक ड्रिल करायी जाये. साथ ही एसपी ने ड्रंक ड्राइविंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर एमवी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने को कहा गया. एसपी ने एससी-एसटी, पोक्सो और नक्सल मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने, इ-साक्ष्य पोर्टल पर सभी मामलों की अनिवार्य प्रविष्टि, पीड़ितों के मुआवजे के प्रस्ताव समय पर भेजने, नफीस प्रणाली में फिंगर प्रिंट दर्ज कराने, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन, वारंट निष्पादन तथा साइबर, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट और अन्य लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये.

पशु तस्करी पर लगायें रोक

एसपी ने सीमावर्ती थानों को पड़ोसी जिलों और राज्यों की पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित कर पशु तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी थाना व ओपी प्रभारियों को सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशाखोरी, बाल विवाह, डायन प्रथा और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने को कहा. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी थानों को दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक कदम उठाने, संवेदनशील एवं धार्मिक स्थलों पर गश्ती बढ़ाने तथा दोपहिया और चारपहिया वाहनों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola