प्रतिबंधित मांस का विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड को पीटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Mar 2025 8:49 PM
प्रतिबंधित मांस का विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड को पीटा
गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर-मधेया गांव में नहर के पास स्थित शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैप में शनिवार को प्रतिबंधित गोवंशीय मांस मिलने के बाद कैंप में ही झड़प हो गयी. आरोपी मजदूरों ने सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर दी. प्रतिबंधित मांस मिलने पर आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गये. सूचना के बाद मौेके पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में पश्चिम बंगाल के रायगंज थाना क्षेत्र के उत्तर दिनाजपुर जिले के महीग्राम निवासी अल्लाहुद्दीन शेख का पुत्र वसीर अली, उसका भाई नसीरुद्दीन मोहम्मद, महीग्राम भटियपारा निवासी जालू शेख का पुत्र नूर इस्लाम, दुलाल शेख का पुत्र फारूक इस्लाम, महीग्राम गांव निवासी बेलाल शेख का पुत्र आलम शेख, मिस्टर मोहम्मद का पुत्र मफिजुल हक, डीएन नगर थाना क्षेत्र के अंधेरी मुंबई जिले के गायत्री चावल नेहरू नगर भीएम रोड नंबर 5 निवासी समजेद शेख का पुत्र शहाबुद्दीन शेख एवं मोहम्मद सलीम का पुत्र मोहम्मद फिरोज के नाम शामिल है. पॉलीथिन में लेकर पहुंचा था मांस गढ़वा जिले में चल रहे फोरलेन सड़क निर्माण में काम कर रहे मजदूरों के रहने के लिए कंपनी के द्वारा हूर-मधेया गांव में नहर के पास कैंप बनाया गया है. उसी कैंप में बंगाल के नौ मजदूर व एक सुरक्षा गार्ड रहते हैं. शनिवार की सुबह एक व्यक्ति बाइक से कैंप में प्लास्टिक के झोले में कुछ सामान लेकर पहुंचा. ड्यूटी में तैनात सुरक्षा गार्ड गोविंद चौधरी उससे सामान के बारे में पूछताछ करने लगा. तो उक्त व्यक्ति ने उसे चिकन बताया. शक होने पर जब गार्ड ने झोला खोलकर देखा, तो उसमें प्रतिबंधित गोवंशीय मांस मिला. गार्ड ने इसका विरोध किया. इसपर कैंप में उपस्थित मजदूरों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इस बात की जानकारी गांव के लोगों को मिलते ही कई लोग कैंप में इकट्ठा हो गये. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद एसडीपीओ नीरज कुमार वहां पहुंचे तथा मारपीट में शामिल नौ मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया. सभी को गढ़वा थाना लाकर पूछताछ की गयी. इस दौरान मजदूरों ने बताया कि वे सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. सभी को जेल भेज दिया गया है. जांचकर की जायेगी कारवाई : एसडीपीओ इस संबंध में एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित मांस की बरामदगी हुई है. उसे जब्त कर पशु चिकित्सक से जांच करायी जा रही है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










