कन्या विवाह सासाइटी से एसडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Feb 2025 9:46 PM
कन्या विवाह सासाइटी से एसडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण
गढ़वा. गढ़वा में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा दी गयी शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में आयोजक संस्था कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली को एसडीओ ने नोटिस जारी कर दो दिनों में स्पष्टीकरण पूछा है, संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं होने पर संस्था के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उल्लेखनीय है कि 351 कन्याओं के सामूहिक विवाह आयोजन की अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी ने इस शर्त पर दी थी कि इस आयोजन में डीजे का उपयोग नहीं होगा. साथ ही आवागमन बाधित नहीं किया जायेगा. जबकि दंडाधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुरूप संस्था ने उक्त दोनों शर्तों का स्पष्टतः उल्लंघन किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










