साहिल ने चौथी बार जीता कोलकाता हार्ड कोर्ट टेनिस चैंपियनशिप का खिताब

Updated:
विज्ञापन
साहिल ने चौथी बार जीता कोलकाता हार्ड कोर्ट टेनिस चैंपियनशिप का खिताब

साहिल ने चौथी बार जीता कोलकाता हार्ड कोर्ट टेनिस चैंपियनशिप का खिताब

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा बंगाल टेनिस एसोसिएशन व साउथ क्लब कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कोलकाता हार्ड कोर्ट टेनिस चैंपियनशिप 2026 के पुरुष वर्ग का खिताब झारखंड के शीर्ष लॉन टेनिस खिलाड़ी साहिल अमीन ने जीत लिया है. सहिल फिलहाल गढ़वा में ही रहते हैं. फाइनल मुकाबले में साहिल ने अपने ॉबंगाल के राहुल शर्मा को 6-2, 10-8 से हराकर चैम्पियनशिप अपने नाम किया. वहीं साहिल ने सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बंगाल के ही अभिषेक दास को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. यह खिताब साहिल ने लगातार चौथी बार हासिल किया है. इस शानदार और ऐतिहासिक जीत पर खेल प्रेमियों और खेल जगत की दिग्गज हस्तियों ने साहिल अमीन को बधाई दी है और उम्मीद जतायी है कि वे आने वाले समय में देश और राज्य का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर इसी तरह रोशन करते रहेंगे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola