पृथ्वी की जीवन रेखा हैं नदियां : डॉ पतंजली
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 25 May 2026 9:22 PM
पृथ्वी की जीवन रेखा हैं नदियां : डॉ पतंजली
प्रतिनिधि, गढ़वा
गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को एकल अभियान के तहत दानरो नदी स्थित छठ घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया. सफाई अभियान में अंचल अध्यक्ष डॉ पतंजली केशरी व सचिव सियाराम शरण वर्मा सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. सभी ने मिलकर घाट परिसर व नदी किनारे फैली गंदगी को साफ किया और लोगों को नदियों की साफ बनाये रखने के लिए जागरूक किया. मौके पर अंचल अध्यक्ष डॉ पतंजली केशरी ने कहा कि गंगा दशहरा का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण हुआ था. उन्होंने कहा कि नदियां मानव जीवन की आधारशिला हैं और पृथ्वी की जीवन रेखा के समान हैं. कार्यक्रम में मौजूद डॉ विजय प्रसाद ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राजा भगीरथ ने कठोर तपस्या कर मां गंगा को धरती पर लाया था, जिससे उनके पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी. उन्होंने कहा कि नदियां केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि जीवन और विकास का मुख्य आधार भी हैं. सफाई अभियान में मुख्य रूपकृष्ण कुमार मेहता, इंद्र किशोर रजक, जितेंद्र कुमार यादव, अंचल अभियान प्रमुख अशर्फी चौधरी, अंचल प्रशिक्षक राजीव कुमार यादव, प्रेम कुमार गुप्ता, कार्यालय प्रमुख शिवनंदन यादव, राजबली, नंदू सिंह, सुनीता देवी, लीला देवी, रामनाथ राम, शिव शंकर यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










