सांसद की मांग पर रेलवे विभाग ने की क्राॉसिंग की जांच

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
सांसद की मांग पर रेलवे विभाग ने की क्राॉसिंग की जांच

सांसद की मांग पर रेलवे विभाग ने की क्राॉसिंग की जांच

विज्ञापन

गढ़वा. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार को पत्र लिखकर पलामू संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एलएचएस व आरयूबी का निर्माण कराने का अनुरोध किया था, इसमें उन्होंने कहा था कि विभिन्न स्थानों पर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिये जाने से एक ही गांव दो-भागों में विभक्त हो गये हैं. वहीं वहां के निवासियों को आवागमन में अनेक प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर उन्होंने सबवे निर्माण या अंडर ब्रिज निर्माण की मांग की थी. इसके आलोक में विभाग की ओर से सांसद द्वारा सुझाये गये सभी स्थलों की जांच की गयी. इसमें गढ़वा रोड़-गढ़वा खंड पर सोनपुरवा गॉव में आरयूबी का निर्माण, नगरउंटारी-विढ़मगंज खंड पर अहिरपुरवा में आरयूबी का निर्माण, बुढ़वापीपर चियॉकी-डालटनगंज खंड पर आरयूबी का निर्माण, केचकी-चियॉकी खंड पर बखारी में आरयूबी का निर्माण व गढ़वा-मेराल खंड पर कुंभी में आरयूबी का निर्माण सहित अन्य स्थलों की जांच की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola