बकरीद को लेकर 237 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई

बकरीद को लेकर 237 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई
प्रतिनिधि, गढ़वा बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने एहतियाती कदम उठाते हुए गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्र के 237 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है. अनुमंडल थाना क्षेत्र के सभी सात थाना प्रभारियों की अनुशंसा पर संबंधित लोगों को बंध पत्र भरने के लिए नोटिस जारी किया गया है. जिन लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है, उनमें सर्वाधिक 85 लोग गढ़वा थाना क्षेत्र के हैं. एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की मंशा रखने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा. उन्होंने आम नागरिकों से शांति व सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










