ePaper

बलियारी में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी में जुटे ग्रामीण

Updated at : 26 Oct 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
बलियारी में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी में जुटे ग्रामीण

बलियारी में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी में जुटे ग्रामीण

विज्ञापन

गढ़वा. कांडी प्रखंड के बलियारी में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर ग्रामीण तैयारी में जुट गये हैं. ग्रामीणों के महायज्ञ कराने के निर्णय का आसपास के गांव के लोगों में उत्साह है. हालांकि अभी महायज्ञ की तिथि निर्धारित नहीं की गयी है. बताया गया कि आगामी पांच नवंबर को महात्माजी का आगमन बलियारी गांव में होना है, उनके आगमन के बाद ही अनुकूलता के अनुसार स्वामीजी के श्रीमुख से महायज्ञ की तिथि निर्धारित की जायेगी. महायज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए यज्ञ कमेटी का गठन कर लिया गया है. यज्ञ की तैयारी में समिति के संरक्षक नरेंद्रनाथ दुबे, शंभु दुबे, जामुन साह के साथ साथ प्रसाद राम, योगेंद्र दुबे, सुजीत दुबे, भुनेश्वर दुबे, चन्नु बैठा, बलराम दुबे, शिवनारायण दुबे, घनश्याम दुबे गुलाबचंद्र शाह, भरत दुबे, बीरेंद्र दुबे इयार, शंकर दुबे, विनोद दुबे, गोपाल यादव, बचरा राम, सहाबुदीन बैठा, शिव कुमार दुबे, नीलमणि मिश्रा, सुनील चंद्रवंशी, चंदन दुबे, लक्ष्मण दुबे, सुदीप राम, बिगन साह, लल्लु विश्वकर्मा, सूर्यदेव पासवान, रामेश्वर साह, बिजेंद्र दुबे, शैलेश, राजन, प्रकाश दुबे आदि लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola