दंपती हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Feb 2025 9:22 PM
दंपती हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मझिआंव. कांडी थाना क्षेत्र के जतरो गांव के टेन बांध के बिछुली पर दंपती हत्याकांड के मामले में पुलिस ने छह घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में बुधवार को मझिआंव थाना में प्रेस वार्ता कर पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि कांडी थाना क्षेत्र के जतरो गांव में टेन बांध के बिछुली पर खेत की रखवाली के लिए बबुल पेड़ के नीचे सो रहे हीरा रजवार (उम्र 65) एवं उसकी पत्नी कलावती देवी (उम्र 60 वर्ष) की हत्या कर दी गयी थी. इसे लेकर थाना कांड संख्या 13/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि एक सप्ताह पूर्व हीरा रजवार ने अभियुक्त फुलटन रजवार उर्फ सुजीत रजवार को टेन बांध के पास शराब पीते देखा था. इसके बाद इसकी शिकायत उसके परिवार वालों से की थी. इस पर फुल्टन रजवार के घरवालों ने उसकी पिटायी की थी. इसी बात को लेकर फुल्टन रजवार एवं हीरा रजवार में एक दिन कहा सुनी हुयी थी. इस बात को लेकर आक्रोश में आकर फुल्टन ने हीरा रजवार की हत्या करने की योजना बनायी. सोमवार की रात मौका का फायदा उठाते हुए रात में करीब एक बजे पेड़ के नीचे सो रहे हीरा रजवार एवं उनकी पत्नी कलावती देवी को लोहे के सब्बल से वार कर मार डाला. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्बल बरामद किया है. छापामारी दल में शामिल पुलिस कर्मी : छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज,एस आई रोशन कुमार राम, विद्यासागर प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, पुलिस बल विभूति कुमार विभु, संजय कुमार एवं चालक परवेज आलम शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










