श्रीश्री मां चतुर्भुजी मंदिर में साफ-सफाई अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
श्रीश्री मां चतुर्भुजी मंदिर में साफ-सफाई अभियान शुरू

श्रीश्री मां चतुर्भुजी मंदिर में साफ-सफाई अभियान शुरू

विज्ञापन

केतार. श्री श्री मां चतुर्भुजी मंदिर परिसर में बीते शनिवार को आयोजित “प्रभात खबर आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान उठी समस्याओं पर प्रकाशित खबर का असर अब दिखने लगा है. मंदिर कमेटी ने संज्ञान लेते हुए साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है. पर्यटन स्थल घोषित होने के बावजूद पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की कमी को लेकर खबर छपने के बाद कमेटी ने युद्ध स्तर पर काम शुरू किया. पिछले दो दिनों से मंदिर परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है. खराब पड़े जलमीनार और नलों को ठीक किया गया है. साथ ही वीआईपी गेस्ट हाउस, सार्वजनिक शौचालय और सरयू दास रामलीला कमेटी के पास स्थित शौचालयों की सफाई कर पानी की व्यवस्था बहाल कर दी गयी है. इससे दुकानदारों, राहगीरों और श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली है. इधर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने मंदिर जाने वाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क के किनारे खुले में मांस बेचने वालों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि रामनवमी तक इस मार्ग पर मांस-मछली काटने और गंदगी फैलाने पर कार्रवाई की जाएगी. दुकानदारों को साफ-सफाई रखने और अपशिष्ट सड़क पर नहीं फेंकने की हिदायत दी गयी है. वहीं मंदिर कमेटी द्वारा रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. कमेटी अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि कलश यात्रा की तैयारी की जा रही है और श्रद्धालुओं के बीच कलश व अंग वस्त्र का वितरण किया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola