गैस कालाबाजारी और टैंपरिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीसी

Updated at : 18 Mar 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
गैस कालाबाजारी और टैंपरिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीसी

घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन सख्त

विज्ञापन

घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन सख्त

प्रतिनिधि, गढ़वा

जिले में घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्पष्ट किया गया कि गैस की कालाबाजारी या सिलेंडरों से छेड़छाड़ करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एसपी अमन कुमार सहित जिले के वरीय अधिकारी और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. एजेंसियों ने बताया कि गैस की आपूर्ति नियमित है, लेकिन उपभोक्ताओं द्वारा अचानक अधिक संख्या में बुकिंग करने से वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है. उपायुक्त ने आम जनता से अपील की कि जिले में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. इसलिए घबराकर अनावश्यक बुकिंग न करें. उन्होंने निर्देश दिया कि आपूर्ति के दौरान हॉस्टल, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और अस्पतालों को प्राथमिकता दी जाये. उपायुक्त ने कहा कि घरेलू गैस आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे में आती है. यदि कोई एजेंसी बिना उचित कारण बंद पायी गयी या घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पकड़ी गयी, तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सभी एजेंसियों को अपने निर्धारित क्षेत्र में ही कार्य करने और उपलब्ध स्टॉक तथा संपर्क नंबर को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम, सभी एसडीओ, एसडीपीओ, आईओसीएल के एरिया सेल्स ऑफिसर और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे.

कालाबाजारी की सूचना प्रशासन को दें

प्रशासन ने कालाबाजारी और अवैध वसूली की शिकायतों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. नागरिक 7488658157 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. साथ ही स्थानीय स्तर पर थाना, एमओ और बीडीओ को भी निगरानी के निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola