बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाराणसी पहुंचे खिलाड़ी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Oct 2024 9:18 PM
बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाराणसी पहुंचे खिलाड़ी
बीएसकेडी पब्लिक स्कूल गढ़वा की बॉक्सिंग टीम सीबीएसइ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंच गयी है. इस टीम में कोच रामप्रवेश तिवारी के नेतृत्व में खिलाड़ी प्रतीक कुमार दुबे, अमीषा कुमारी, सौरव कुमार, चंद्रशेखर कुमार और शिवम कुमार शामिल हैं. इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक संजय सोनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है. इसमें देशभर के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इस प्रतियोगिता में शामिल होकर बीएसकेडी पब्लिक स्कूल की टीम ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. श्री सोनी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि उनके विद्यालय की टीम इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग ले रही है. उन्हें अपने बच्चों पर पूरा विश्वास है कि वे अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे. इधर इस प्रतियोगिता को लेकर पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है. सभी को उम्मीद है कि टीम कई पदक जीतकर लौटेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










