नीलगाय के उत्पात से लोग परेशान, खेती पर असर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Mar 2025 9:00 PM
नीलगाय के उत्पात से लोग परेशान, खेती पर असर
हरिहरपुर. कांडी प्रखंड के हरिहरपुर, दारिदह, घुटूरवा, मझिगांवा व डगर सहित अन्य गांवों में नीलगाय का उत्पात दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है. खेतों में लगी फसलों को नीलगाय बर्बाद कर रही हैं. नीलगायों का झुंड प्रतिदिन आकर खेती को चट कर जा रहे हैं. इसे भगाने व डराने के लिए किसान तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. इनमें खेतों में पुआल लगाने व कपड़ों से आदमी की आकृति बनाने, माल-मवेशी का कंकाल व खोपडी लकड़ी के सहारे लगाने, तार से घेराबंदी करने जैसे उपाय शामिल हैं. लेकिन ये सारे उपाय कारगर साबित नहीं हो रहे हैं.
हरिहरपुर के किसान धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके दो बिगहे खेत में लगी आलू की फसल दो दिनों में पूरी चट कर दी गयी है. ड़गर गांव निवासी अनिल सिंह ने बताया कि सोन तटीय इलाके में अरहर की खेती नीलगायों से बुरी तरह से प्रभावित हुई है. इन दिनों अरहर के खेत में नीलगाय झुंड के झुंड रहते हैं व वे खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इससे प्रति वर्ष किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है. किसान नंदबिहारी सिंह ने बताया कि सरकार को इस नुकसान की भरपाई के लिए उचित कदम उठाना चाहिए. लेकिन सरकार इस समस्या को लेकर कोई पहल नहीं कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










