शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गश्ती तेज

शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गश्ती तेज
धुरकी (गढ़वा). चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए धुरकी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद व थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को गश्ती अभियान चलाया जा रहा है. थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पुलिस टीम विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है. विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है. सड़कों पर अनियंत्रित वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से हर्षोल्लास के साथ छठ व नवरात्रि का पर्व मनाने की अपील की है, साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




