पानी टंकी पर चढ़े युवक को सुरक्षित उतारा

पानी टंकी पर चढ़े युवक को सुरक्षित उतारा
केतार. केतार थाना क्षेत्र के चेचेरिया गांव स्थित 200 फीट उंची पानी टंकी पर सोमवार दोपहर अजनिया गांव में रिश्तेदारी में आया श्री वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चितविश्रांव गांव निवासी कमलेश कुमार गुप्ता चढ़ गया. परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है. टंकी पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था. जैसे ही युवक ऊपर पहुंचा, मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया और कई जगह डंक मारकर घायल कर दिया. इसके बाद युवक जोर-जोर से शोर मचाने लगा. आवाज सुनकर आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर जुट गये, लेकिन मधुमक्खियों के डर से कोई भी टंकी पर चढ़ने की हिम्मत नहीं कर सका. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. इसी बीच स्थानीय युवक विकास यादव ने साहस दिखाते हुए हेलमेट और कोट पहनकर अपने शरीर को पूरी तरह ढक लिया और टंकी पर चढ़ गया. उसने काफी मशक्कत के बाद कमलेश कुमार गुप्ता को सुरक्षित नीचे उतार लिया. इसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










