जांच में गड़बड़ी पाये जाने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Published by : DEEPAK Updated At : 09 Sep 2025 9:20 PM

विज्ञापन

कांडी प्रखंड के गाड़ा खुर्द पंचायत में मनरेगा से संचालित बिरसा कूप तथा मेड़बंदी योजना में अनियमितता को लेकर आशीष तिवारी ने डीसी को आवेदन दिया है.

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के गाड़ा खुर्द पंचायत में मनरेगा से संचालित बिरसा कूप तथा मेड़बंदी योजना में अनियमितता को लेकर आशीष तिवारी ने डीसी को आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि इस पंचायत में मनरेगा योजना से संचालित इन योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर जुलाई 2024 एवं जुलाई 2025 में दो अलग-अलग अनुमंडल पदाधिकारी ने जांच की थी. दोनों एसडीओ ने अपनी जांच में इसमें अनियमितता पायी थी. इस मामले में पूर्व के एसडीओ विजय कुमार ने इस मामले में कांडी बीडीओ, बीपीओ, सहायक अभियंता, कनिय अभियंता, मुखिया, पंचायत सेवक एवं रेाजगार सेवक पर कार्रवाई करने की अनुशंसा की है. लेकिन जिले के कुछ कर्मी इस मामले को दबाकर रखे हैं. वर्तमान एसडीओ संजय पांडेय ने भी उपायुक्त के आदेश पर धरातल पर जाकर पंचायत में संचालित कूप योजना, मेड़बंदी योजना आदि की कई योजनाओं की जांच की थी. उन्होंने भी इसमें गड़बड़ी पाते हुए सात अगस्त को ही कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया है. लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. उन्होंने कहा है कि इससे भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola