नये रेडक्रॉस कार्यालय का उद्घाटन, नियमित रक्तदाता सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नये रेडक्रॉस कार्यालय का उद्घाटन, नियमित रक्तदाता सम्मानित

विज्ञापन

गढ़वा. विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त सह अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पशुपतिनाथ मिश्रा ने पुराने समाहरणालय परिसर स्थित नव आवंटित रेडक्रॉस कार्यालय के उद्घाटन के साथ की. कार्यक्रम का संचालन नंद कुमार गुप्ता ने किया. उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के उद्देश्यों व गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था रक्तदान, आपदा व आपातकालीन सेव के कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है. इस दौरान नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया. उपायुक्त ने अमन गुप्ता, प्रदीप कुमार एवं आकृति अनु पटवा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं अस्तित्व विश्वास, तुलसी कुमार, सीआरपीएफ, प्रियम सिंह, आदित्य प्रकाश एवं सोनू कुमार को भी रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. मौके पर रेडक्रॉस के अध्यक्ष डॉ मुरली प्रसाद, डॉ रजत, डॉ जेपी सिंह, रामनारायण प्रसाद, पेट्रन सदस्य डॉ यासीन अंसारी, नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी, विजय केशरी, नंद कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola