जिले के विद्यालयों के निरीक्षण पायीं गयीं कई खामियां
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 21 May 2026 9:37 PM
जिले के विद्यालयों के निरीक्षण पायीं गयीं कई खामियां
प्रतिनिधि, गढ़वा उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा व जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाटा, गढ़वा में सभी शिक्षक उपस्थित पाये गये और मध्याह्न भोजन योजना व पेयजल की सुविधा भी थी, लेकिन शौचालय चालू स्थिति में नहीं था. सहायक शिक्षकों संजय कुमार दूबे, अशोक कुमार विश्वकर्मा, मीरा कुमारी, निर्मला कुमारी, रंजु कुमारी और राज कुमार मेहता द्वारा पाठ योजना संधारित नहीं करने पर संबंधित शिक्षकों को स्पष्टीकरण देने और निरीक्षण तिथि का वेतन एक दिन के लिए रोकने का निर्देश दिया गया. राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय मेराल में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित पाये गये, लेकिन शौचालय बंद, परिसर गंदा और कुछ भवन जर्जर स्थिति में थे. प्रधानाध्यापक को कनीय अभियंता के समन्वय से भवन सुधार और सफाई कराने का निर्देश दिया गया. उत्क्रमित उच्च विद्यालय कधवन, नगरउंटारी में भी शौचालय चालू नहीं था और छात्र द्वारा ट्रांसफर सर्टिफिकेट में अवैध वसूली की शिकायत पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने उत्क्रमित हाई स्कूल अखौरी तहले मंझिआंव और प्राथमिक विद्यालय दलको का निरीक्षण किया. प्राथमिक विद्यालय दलको में गंदगी, बुनियादी सुविधाओं की कमी और पठन-पाठन में व्यवधान पाया गया.झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत प्रखंड धुरकी, केतार, मेराल, बरडीहा, खरौंधी, मंझिआंव, कांडी और भवनाथपुर के बीपीओ/बीपीएम ने भी निरीक्षण किया. कई विद्यालयों में ईवीवी में छात्र उपस्थिति दर्ज नहीं थी. बाल संसद और एसएमसी की बैठक नियमित कराने तथा मेन्यू अनुसार एमडीएम देने और चहारदिवारी की आवश्यकता का भी निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










