गुमटी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Updated at : 04 Mar 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
गुमटी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

गुमटी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर. श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कचहरी के समीप बीती रात दो कंप्यूटर केंद्र की गुमटी का ताला तोड़ लाखों रुपये के सामान सहित छह हजार रु नकद की चोरी कर ली गयी. दोनों कंप्यूटर केंद्र के संचालक ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. भुक्तभोगी सोनम कंप्यूटर केंद्र के संचालक सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह जब कंप्यूटर केंद्र खोलने पहुंचे, तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और केंद्र में रखा प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी, की-बोर्ड व माउस सहित चार हजार रु नकद गायब हैं. वहीं अमित कंप्यूटर केंद्र के संचालक अमित कुमार ने बताया कि दुकान पहुंचने पर दोनो ताला टूटा हुआ था. वहीं दुकान में रखा प्रिंटर तथा दो हजार रुपये नकद गायब थे. चोरी की जानकारी मिलते ही आस पास के दुकानदारों की भीड़ लग गयी. लोगों का कहना था कि जिस जगह चोरी की घटना हई है, उससे 10 कदम की दूरी पर व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा गार्ड रहते हैं. ऐसे में चोरी की घटना से सवाल खड़ा हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola