करके ने गेरुआ की टीम हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता

Updated:
विज्ञापन
करके ने गेरुआ की टीम हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता

करके ने गेरुआ की टीम हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डंडई प्रखंड क्षेत्र के रारो स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सीजन का फाइनल मुकाबला गुरुवार को हुआ. फाइनल मुकाबला गेरुआ और करके की टीम के बीच हुआ. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए करके टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 134 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेरुआ टीम 101 रन पर ऑल आउट हो गयी. शानदार प्रदर्शन के लिए करके टीम के देवेंद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए गेरुआ टीम के दिनेश कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. पुरस्कार वितरण समारोह में नेता ताहिर अंसारी ने दोनों टीमों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल में जीत-हार लगी रहती है. खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए. विजेता टीम को 21,000 रुपये व उपविजेता टीम को 11,000 रुपये का पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, रारो मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र ठाकुर, पप्पू यादव, कय्यूमुद्दीन अंसारी, राजेश मेहता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola