मनरेगा संबंधी जांच रिपोर्ट 14 तक देने का निर्देश

Published by : SANJAY Updated At : 11 Jun 2025 9:42 PM

विज्ञापन

मनरेगा संबंधी जांच रिपोर्ट 14 तक देने का निर्देश

विज्ञापन

रंका.

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को रंका पहुंच कर विभिन्न योजनाओं की जांच की. उन्होंने अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर कहा कि प्रखंड कार्यालय में जांच के क्रम में मनरेगा संबंधी शिकायतें मिली हैं. उन्होंने बीडीओ शुभम बेला टोपनो को शनिवार तक जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया. वहीं अंचल कार्यालय में म्यूटेशन नहीं होने पर नाराजगी जतायी तथा ग्रामीणों को म्यूटेशन नहीं होने पर आवेदन देने को कहा. जांच के क्रम में उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोदरमाना स्थित एकल विद्यालय, नक्षत्र वन, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय की जांच की. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच के क्रम में उन्होंने किसी एएनएम को ड्रेस (पोशाक) में नहीं देखा. तब उन्होंने उपस्थित एएनएम को ड्रेस में रहने का निर्देश दिया तथा प्रभारी डॉ असजद अंसारी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. इसके बाद उपायुक्त गोदरमाना एकल विद्यालय पहुंचे तथा सुविधाओं की जानकारी ली व बच्चों का हालचाल जाना. इसके बाद निर्माणाधीन नक्षत्र वन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि नक्षत्र वन लंबा प्रोजेक्ट है. यहां आने-जाने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वन प्राणी सहित अनेक प्रकार के फुल-पौधे तथा पर्यटकों को नक्षत्र वन में उठने-बैठने के लिए आकर्षक स्टॉल बनाये जा रहे हैं. मौके पर एसडीओ रूद्र प्रताप, बीडीओ शुभम बेला टोपनो व सीओ शिव पूजन तिवारी उपस्थित थे.

भाजपा नेता ने डीसी से की मनरेगा की शिकायतउपायुक्त दिनेश कुमार यादव को रंका प्रखंड कार्यालय में पहुंचने पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद ने आवेदन देकर मनरेगा योजना की शिकायत की. उन्होंने प्रखंड के बिश्रामपुर पंचायत में चल रही 20 डोभा योजना की जांच कराने की मांग की. कहा कि बिना ग्रामसभा के 20 डोभा योजना की स्वीकृति दी गयी है और फर्जी तरीके से डिमांड लगाकर पैसे की निकासी की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीओ व बीपीओ ने मनमाने ढंग से कुल 14 पंचायत में से सिर्फ बिश्रामपुर पंचायत में 20 डोभा निर्माण की स्वीकृति दी है. शेष पंचायत में डोभा योजना की स्वीकृति नहीं दी जा रही है. इसके बाद उपायुक्त ने बीडीओ शुभम बेला टोपनो को इस मामले में शनिवार तक जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola