घायल युवक की दो महीने बाद रिम्स में मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 9:28 PM
घायल युवक की दो महीने बाद रिम्स में मौत
रंका. सड़क दुघर्टना में घायल गढ़वा के सोनपुरवा मुहल्ला निवासी मृत्युंजय सोनी उर्फ पप्पू सोनी (53) की मौत रिम्स, रांची में इलाज के दौरान हो गयी. उल्लेखनीय है कि पिछले 21 दिसंबर को गढ़वा-अंबिकापुर एनएच-343 पर हुरदाग सत्याड़ी मोड़ के पास ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार बस कंडक्टर कुणाल पांडेय की मौत घटनास्थल पर हो गयी थी. वहीं कार चालक सह मालिक मृत्यंजय सोनी उर्फ पप्पू सोनी और रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) की युवती राधिका शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इसमें पप्पू सोनी की हालत गंभीर बनी हुई थी. उसका इलाज रांची रिम्स में चल रहा था. वहीं घायल युवती स्वस्थ होकर घर चली गयी. उक्त सभी कार में सवार होकर गढ़वा से रामानुजगंज की ओर जा रहे थे. इसमें बस कंडक्टर कुणाल पांडेय रंका लोहवा पुल के पास बाबा बस से उतर कर कार में सवार हो गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










