नशे में पत्नी को पीटकर किया गंभीर रूप से घायल, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के रंका में नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

गढ़वा: रंका थाना क्षेत्र के चुतरू गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार अपराह्न करीब दो बजे आरोपी झरी मांझी नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर उसकी पत्नी अनिता देवी से कहासुनी हो गयी. इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घटना के बाद आनन-फानन में पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रंका में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि महिला का इलाज पहली प्राथमिकता है. पीड़िता का बयान व आवेदन प्राप्त कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola