बीमार झामुमो नेता से मिले पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, जाना हालचाल

Updated:
विज्ञापन

फोटो | Prabhat Khabar Network

रंका में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अस्वस्थ झामुमो नेता रौशन पाठक के आवास पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन

गढ़वा: झामुमो के जिला उपाध्यक्ष व रंका निवासी रौशन पाठक के अस्वस्थ होने की सूचना पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर उनके आवास पहुंचे और उनका हालचाल जाना. उन्होंने रौशन पाठक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों का भी हौसला बढ़ाया.

इस अवसर पर मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जनसेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, आत्मीयता और विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में परिवार के सदस्य की तरह साथ खड़े रहते हैं. उनके अनुसार, किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और उनके प्रति सम्मान, अपनापन तथा हर परिस्थिति में साथ निभाना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि रौशन पाठक जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ हों तथा उन्हें स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो.

मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष शंभू


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola