नशे में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा के रंका में नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी पर बेरहमी से जानलेवा हमला किया। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

गढ़वा: रंका थाना क्षेत्र के चुतरू गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बर्बरतापूर्वक हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार अपराह्न करीब दो बजे आरोपी झरी मांझी नशे की हालत में घर पहुंचा. किसी बात को लेकर उसकी पत्नी अनिता देवी से कहासुनी हो गयी. इसके बाद आरोपी ने आपा खोते हुए महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके नाजुक अंगों पर प्राणघातक हमला किया, जिससे महिला लहूलुहान होकर बेहोश हो गयी.

घटना के बाद आनन-फानन में पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रंका में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि महिला का इलाज पहली प्राथमिकता है. पीड़िता का बयान व आवेदन प्राप्त कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola