गढ़वा में 47 नए बूथ बने, मतदाता सूची में दावा-आपत्ति 4 सितंबर तक
प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन: गढ़वा में 47 नए मतदान केंद्र बने, 04 सितंबर तक दे सकते हैं दावा व आपत्ति | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। जिले में 47 नए मतदान केंद्र बने हैं। मतदाता 4 सितंबर तक अपना दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
गढ़वा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत पांच अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक सह प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गयी. इसमें बताया गया कि पांच अगस्त से चार सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज करायी जा सकेगी. प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के बाद सात अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. अर्हता तिथि एक अक्टूबर 2026 निर्धारित है.
47 नए बूथ बने, कुल संख्या हुई 1004
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जिले में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. पहले गढ़वा विधानसभा में 455 और भवनाथपुर में 502 बूथ थे. युक्तिकरण के बाद अब गढ़वा में 33 नए बूथ जोड़कर 488 और भवनाथपुर में 14 नए बूथ जोड़कर 516 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इस प्रकार जिले में कुल 47 नए बूथ गठित होने से अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 1004 हो गयी है, जिससे मतदाताओं को सहूलियत होगी.
17 अधिकारियों में बांटी गयी जिम्मेदारी
पुनरीक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों का जिम्मा दो ईआरओ, छह एइआरओ और नौ अतिरिक्त एइआरओ समेत कुल 17 अधिकारियों के बीच विभाजित किया गया है.
गढ़वा विधानसभा (488 बूथ): एसडीओ सह ईआरओ कुमार मयंक भूषण (70 बूथ), बीडीओ चिनिया सुबोध कुमार (70 बूथ), सीओ गढ़वा ओम प्रियदर्शी गुप्ता (74 बूथ), बीडीओ रंका सुभम बेला टोप्पो (71 बूथ), बीडीओ डंडई प्रताप मिंज (71 बूथ), बीडीओ मेराल यशवंत नायक (72 बूथ) और बीडीओ रमकंडा संजय कुमार कोंगारि (60 बूथ) को जिम्मेदारी दी गयी है.
भवनाथपुर विधानसभा (516 बूथ): एसडीओ श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा (46 बूथ), बीडीओ भवनाथपुर नंदजी राम (61 बूथ), बीडीओ नगर ऊंटारी रौशन कुमार (60 बूथ), बीडीओ डंडा देवलाल करमाली (60 बूथ), बीडीओ खरौंधी गौतम कुमार लकड़ा (51 बूथ), बीडीओ केतार प्रशांत कुमार (52 बूथ), बीडीओ विशुनपुरा खगेश कुमार (39 बूथ), बीडीओ रमना विकास पांडेय (66 बूथ), बीडीओ सगमा सतीश भगत (28 बूथ) और बीडीओ धुरकी अनुरंजन झा (53 बूथ) को अधिकृत किया गया है.
उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से प्रारूप सूची का परीक्षण कर पात्र, छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने और त्रुटियों में सुधार के लिए समय पर दावा-आपत्ति देने की अपील की. साथ ही उन्होंने मीडिया से इसका व्यापक प्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










