आगजनी में घर जलकर हुआ खाक

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के सिंघीताली गांव में मंजू कुंवर का घर आगजनी में जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

भवनाथपुर. प्रखंड के सिंघीताली गांव में मंजू कुंवर का घर आगजनी में जलकर राख हो गया. उक्त आगजनी में राशन एवं नगद सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार घर में रखा 50 बोझा गेहूं में आग लग गया और देखते देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया,लेकिन तब तक घर का अधिकांश हिस्सा जल कर राख हो गया. मंजू कुंवर के घर के सभी सदस्य मजदूरी करते हैं. शुक्रवार की दोपहर उक्त घर में कोई नहीं था. सूने घर में अचानक से आग लग गयी. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन तब तक घर मे रखे गेंहू चावल कपड़ा सहित दैनिक उपयोग में आने वाली सामान जलकर खाक हो गया , ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की,. इस संबंध में मुखिया शैलेश चौबे ने कहा कि कर्मचारी से बात हुई है उचित मुआवजा दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola