मुसहर परिवारों के लिए लगाया गया सहायता शिविर

मुसहर परिवारों के लिए लगाया गया सहायता शिविर
भवनाथपुर. प्रखंड की चपरी पंचायत के मुसकैनी पहाड़ी के समीप रहने वाले महादलित परिवार को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ नंदजी राम ने गुरुवार को एक शिविर का आयोजन किया. मुसहर टोला विद्यालय में आयोजित इस शिविर में बीडीओ ने कहा कि उन्हें शिकायत मिलती थी कि मुसहर परिवार सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं. उनको राशन, पेंशन, मईया सम्मान योजना सहित अन्य कोई सरकारी लाभ नहीं मिल पा रहा है. इतना ही नहीं मुसहर टोला विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरिश गुप्ता के द्वारा महादलित परिवार तथा उनके बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने की भी शिकायत मिलती है. बताया जाता है कि विद्यालय में इनके बच्चों का नामांकन नहीं किया जाता है. इसको देखते हुए यह शिविर लगाया गया है. शिविर में सात जॉब कार्ड, तीन राशनकार्ड, दो पेंशन, तीन मंईयां सम्मान योजना और छह जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन मिला है. शिविर में बीडीओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरिश गुप्ता से महादलित परिवार के पांच नामांकित तथा पांच अनामांकित बच्चों को बुलाने को कहा. तीन चार बच्चों को बुलाकर विद्यालय में पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली. लेकिन बच्चे कुछ भी नहीं बता पाये. इसपर बीडीओ ने कहा कि प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रखंड स्तरीय बैठक में मामला लाया जायेगा. साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा. उपस्थित लोग : मौके पर अंचलाधिकारी शंभू राम, प्रमुख शोभा देवी, जिला परिषद सदस्य शर्मा रंजनी, मुखिया शैलेश चौबे, पंचायत सचिव नवनीत कुमार, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी राजगीर राम, पीएम आवास समन्वय अशोक कुमार सहित महादलित परिवार के सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










