अवैध बालू उठाव मामले में हासनदाग के मुखिया नपे, एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
अवैध बालू उठाव मामले में हासनदाग के मुखिया नपे, एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

अवैध बालू उठाव मामले में हासनदाग के मुखिया नपे, एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने रविवार को हासनदाग बालू घाट का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान घाट पर बड़े पैमाने पर अव्यवस्था और नियमों की अनदेखी उजागर हुई. निरीक्षण के समय नदी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर बालू के उठाव में संलिप्त पाये गये. हालांकि, एसडीएम के काफिले को अचानक आते देख बालू घाट पर अफरा-तफरी मच गयी. करीब दस से अधिक ट्रैक्टर चालक नदी में ही बालू पलटकर वाहन समेत मौके से फरार हो गये. वहीं, जांच के दौरान केवल तीन ट्रैक्टर चालक ही पंचायत द्वारा निर्गत वैध चालान प्रस्तुत कर सके. निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आयी कि जो ट्रैक्टर चालक बालू पलटकर भागे, उनके पास संभवतः वैध चालान नहीं था. मौके पर स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, हासनदाग मुखिया द्वारा अपने आवास से ही बालू का चालान निर्गत किया जाता है. घाट पर चालान काटने या बालू उठाव का कोई भी समुचित सरकारी अभिलेख (रिकॉर्ड) उपलब्ध नहीं पाया गया. इसके अलावा, वहां ऐसी कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं मिली जिससे यह पता चल सके कि किस व्यक्ति के नाम पर चालान कटा है और कौन बालू का परिवहन कर रहा है. इसको लेकर एसडीएम ने मुखिया से स्पष्टीकरण मांगा है बिना नंबर वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई निरीक्षण के दौरान कई ऐसे ट्रैक्टर भी पाये गये, जिन पर पंजीकरण संख्या (नंबर प्लेट) अंकित नहीं थी. इस पर एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में बिना नंबर वाले वाहनों के बालू ढोते पाये जाने पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ कड़ी विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. विकास कार्य जरूरी, लेकिन नियम सर्वोपरि: एसडीएम एसडीएम ने बताया कि घाट पर पायी गयी अनियमितता को गंभीरता से लेते मुखिया से कारण बताओ स्पष्टीकरण (शो-कॉज) मांगा गया. एसडीएम ने उपस्थित लोगों और वाहन चालकों से अपील की कि वे पंचायत द्वारा निर्धारित मात्र 100 का सरकारी चालान कटवाने के बाद ही बालू का उठाव करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए बालू बेहद आवश्यक है, लेकिन इसका उठाव हर हाल में निर्धारित नियमों और वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप ही होना चाहिए.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola