सांगठनिक चुनाव को लेकर गोवावल मंडल की बैठक

Updated at : 09 Mar 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
सांगठनिक चुनाव को लेकर गोवावल मंडल की बैठक

सांगठनिक चुनाव को लेकर गोवावल मंडल की बैठक

विज्ञापन

गढ़वा. भाजपा सांगठनिक चुनाव को लेकर गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी की अध्यक्षता में मंडल चुनाव अधिकारी रितेश चौबे की उपस्थिति में बैठक हुई. इसमें कार्यकर्ताओं के साथ मंडल चुनाव पर चर्चा कर अध्यक्ष पद के लिए कई कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत की. इसमें नियमानुसार तीन नामों पर चर्चा कर सहमति बनायी गयी, जिसे भाजपा झारखंड प्रदेश को भेजा जायेगा. मौके पर रितेश चौबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. संगठनात्मक ढांचा की मजबूती को लेकर भाजपा में बूथ से लेकर मंडल, जिला व प्रदेश स्तर तक का चुनाव कार्यकर्ताओं की सहमति से होता है. इसको लेकर गोवावल मंडल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है. उन्होंने कहा कि 17 से 19 मार्च के बीच अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पुरी कर ली जायेगी. इसकी दावेदारी करनेवाले कार्यकर्ताओं में तीन नामों का चयन कर प्रदेश चुनाव समिति को भेजा जायेगा. वहीं 17 से 19 मार्च तक मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वोटिंग प्रक्रिया या सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न होगा. उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद 21 से लेकर 23 मार्च तक जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चलेगी. उपस्थित लोग : बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता सत्येन्द्र कुमार तिवारी, अरविंद धर दुबे, ब्रजेश धर दुबे, राकेश उरांव, अरुण पांडेय, मंदीप विश्वकर्मा, संजीव तिवारी, अंजनी कुमार तिवारी, पंकज तिवारी, सिकेन्द्र चौधरी, बुद्धि नारायण चौधरी, राहुल तिवारी, सुनेश पासवान, सुबोध कुमार, बालजी चौहान, धीरेन्द्र पाण्डेय, यदुनंदन चंद्रवंशी, अरविंद कुमार दुबे व बसंत कुमार सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola