गढ़वा में मसरा जंगल में मिले कंकाल मामले का खुलासा, प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह

Updated:
विज्ञापन
Garhwa News

गढ़वा:युवक के हत्या के आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तारी की जानकारी देते थाना प्रभारी

Garhwa News : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र स्थित मसरा जंगल में मिले युवक के कंकाल मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रेम-प्रसंग में पति-पत्नी ने मिलकर युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था.

विज्ञापन

चिनियां से महमूद अंसारी की रिपोर्ट 

Garhwa News : झारखंड के गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के मसरा जंगल में मिले युवक के कंकाल मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या में शामिल पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. युवक की हत्या किसी और वजह से नहीं, बल्कि प्रेम-प्रसंग के चलते लाठी से पीट-पीटकर की गई थी.

मसरा जंगल से मिला था युवक का कंकाल

चिनिया थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक ने पूरे मामले का खुलासा किया. थाना प्रभारी ने बताया कि मसरा गांव निवासी सुकन सिंह का 30 वर्षीय बेटे जयमंगल सिंह बीते 13 मई से रहस्यमय ढंग से गायब था. बुधवार को मसरा जंगल से उसका कंकाल बरामद किया गया था. मामला संदेहास्पद होने के कारण रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में एक फॉरेंसिक और विशेष पुलिस टीम का गठन कर मामले की गहनता से जांच शुरू की गई. वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की पहेली सुलझा ली.

प्रेम-प्रसंग बना युवक की हत्या की वजह 

पुलिस के अनुसार, मृतक जयमंगल सिंह का गांव के ही सुदामा सिंह की पत्नी चुरामनी देवी के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. 13 मई की रात गांव में एक बारात आई हुई थी, जिसे देखने जयमंगल सिंह गया हुआ था. इसी दौरान सुदामा सिंह की पत्नी और जयमंगल सिंह गांव के पास ही एक खेत में चले गए. उसी रात दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति सुदामा सिंह ने आपा खो दिया और लाठी से ताबड़तोड़ वार कर जयमंगल की हत्या कर दी. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पति -पत्नी ने साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को मसरा जंगल में फेंक दिया था.

पुलिस अधिकारियों और जवानों ने किया केस का खुलासा

पुलिस ने दोनों आरोपियों (पति-पत्नी) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में रंका के पुलिस इंस्पेक्टर अभिजीत कुमार, गौतम मिश्रा, चिनिया थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक, पुलिस अवर निरीक्षक  राधेश्याम राम, सुखराम उरांव, ओमप्रकाश कुमार सहित चिनिया थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी ?

चिनिया थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक कहते हैं – जयमंगल का सुदामा सिंह की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध था. 13 मई की रात दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति सुदामा सिंह ने आपा खो दिया और लाठी से ताबड़तोड़ वार कर जयमंगल की हत्या कर दी. इस अपराध में उसकी पत्नी चुरामनी देवी ने भी शव को ठिकाने लगाने में अपने पति का पूरा साथ दिया.

यह भी पढ़ें: पिनराई विजयन पर ED की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड में वामदलों का देशव्यापी आंदोलन, 29 मई से प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola