दवा के नाम पर दो लाख की ठगी

दवा के नाम पर दो लाख की ठगी
प्रतिनिधि, गुमला गुमला में ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सतर्क कर दिया है. चैनपुर प्रखंड निवासी बोनिफास टोप्पो ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह विशेष दवा उपलब्ध करायेगा, जिससे उनकी समस्या का समाधान हो जायेगा. इसी बहाने आरोपी ने धीरे-धीरे उनसे कुल दो लाख रुपये ले लिये. पैसे लेने के बाद न तो दवा दी गयी और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला. जब बोनिफास को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत पुलिस का सहारा लिया और पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




