रांची में सड़क हादसे में हरिहरपुर के युवक की मौत
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

रांची में सड़क हादसे में हरिहरपुर के युवक की मौत
विज्ञापन
हरिहरपुर. हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मेरौनी गांव निवासी 37 वर्षीय युवक दिलीप तिवारी की शुक्रवार को रांची में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रामनवमी का जुलूस देखने के लिए दिलीप रांची के रातू रोड ओवरब्रिज से होकर गुजर रहा था. इसी दौरान वह एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक दिलीप तिवारी रांची स्थित महिंद्रा कंपनी में काम करता था. दिलीप की मौत की खबर मिलते ही मेरौनी गांव में मातम छा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










