लोक अदालत में 41 मामलों का निष्पादन, 2.43 लाख रुपये राजस्व की वसूली

Updated:
विज्ञापन
लोक अदालत में 41 मामलों का निष्पादन, 2.43 लाख रुपये राजस्व की वसूली

मामलों के निष्पादन के लिए किया गया था सात पीठों का गठन

विज्ञापन

बिजली विभाग से संबंधित 14 व 18 आपराधिक सुलहनीय मामलों का हुआ निपटारा प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा की ओर से प्रधान जिला न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा मनोज प्रसाद के निर्देश पर शुक्रवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के वादों के निष्पादन के लिए कुल सात पीठों का गठन किया गया. सभी पीठों में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं की भी प्रतिनियुक्ति की गयी थी, ताकि अधिक से अधिक मामलों का शुलभ व त्वरित निष्पादन किया जा सके. लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय गढ़वा मनोज चंद्र झा, जिला व अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय शिवनाथ त्रिपाठी, सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिनव त्रिपाठी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका प्रसाद, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे. वहीं नगर उंटारी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संजय कुमार सिंह द्वितीय व सिविल जज सीनियर डिवीजन राजश्री अपर्णा कुजूर ने भी पीठ का संचालन किया. प्रत्येक पीठ के साथ एक-एक अधिवक्ता को भी नामित किया गया था, जिनमें प्रवीण कुमार साहू, नित्यानंद दूबे, अनिता रंजन, उत्तम कुमार भारती, विकास कुमार द्विवेदी एवं मनोज कुमार चौबे सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे. इस मासिक लोक अदालत में कुल 41 वादों का निष्पादन किया गया. इनमें आपराधिक सुलहनीय (क्रिमिनल कम्पाउंडेबल) के 18 मामले, बिजली विभाग से संबंधित 14 मामले तथा स्थायी लोक अदालत के 9 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया. इन मामलों के निष्पादन के दौरान कुल 2,43,500 रुपये राजस्व की वसूली हुई. इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मी एवं वादकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. सभी के सहयोग से यह मासिक लोक अदालत शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola