महुलिया गांव में हुई मारपीट में पांच घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Aug 2024 8:52 PM
महुलिया गांव में हुई मारपीट में पांच घायल
गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया गांव में दो पक्षों की बीच हुई मारपीट में दो महिलाएं सहित चार लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के तेजू भुइयां एवं उसकी पत्नी विफनी देवी तथा दूसरे पक्ष के कमलेश भूइयां का पुत्र शत्रुघ्न भुइयां एवं परशु भूइयां की पत्नी रानी देवी शामिल है. इनमें विफनी देवी एवं शत्रुघ्न भुइयां को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया कि तेजू भुइयां एवं परशु भुइयां ने रविवार को शराब के नशे में एक-दूसरे को गाली गलौज किया था. बाद में लोगों के समझाने पर दोनों अपने-अपने घर चले गये थे. लेकिन शाम को वे दोनों फिर से नोकझोंक करने लगे. इस दौरान उन दोनों के घर के लोग भी वहां पहुंच गये. इसके बाद बात बढ़ने पर दोनों पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गयी. इस मामले में दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










