वर्ग छह, सात एवं आठ के लिए प्रवेश परीक्षा नौ को
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Mar 2025 9:06 PM
वर्ग छह, सात एवं आठ के लिए प्रवेश परीक्षा नौ को
गढ़वा. उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में मंगलवार को कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आश्रम विद्यालय एवं अन्य आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए वर्ग छह, सात एवं आठ में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा को लेकर बैठक की गयी. जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन के लिए नौ मार्च को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा दिन के 11 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक निर्धारित की गयी है. विभिन्न कक्षा के लिए आवेदन : इस सत्र के लिए जिले में कक्षा छह, सात एवं आठ में नामांकन के लिए कुल रिक्तियां 299 है. इनमें कक्षा छह के लिए 457, कक्षा सात के लिए 397 एवं कक्षा आठ के लिए 396 यानी कुल 1250 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं. इसके आलोक में उपायुक्त श्री जमुआर के निर्देश पर कक्षा छह के लिए राजकीय कृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा, कक्षा सात के लिए राजकीय कृत बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा एवं कक्षा आठ के लिए राजकीय कृत राम साहू उच्च विद्यालय गढ़वा में परीक्षा केंद्र स्थापित किये जायेंगे. उपायुक्त ने प्रवेश परीक्षा, ओएमआर सीट की जांच, मूल्यांकन एवं मेधा सूची उप निदेशक, पलामू प्रमंडल मेदिनीनगर को भेजने का निर्देश दिया. यह परीक्ष नौ मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1:30 तक आयोजित होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










