बाइक दुर्घटना में चालक की मौत, दो घायल

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में चालक की मौत, दो घायल

बाइक दुर्घटना में चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन

रमकंडा.

रमकंडा प्रखंड में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे रतोही गांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, बकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका गांव निवासी 20 वर्षीय राजकुमार सिंह के रूप में हुई है. वहीं घायलों में इसी गांव के 60 वर्षीय मुनेश्वर सिंह और एक युवती ललिता कुमारी शामिल हैं. दोनों घायलों का इलाज रमकंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर बिजका गांव से रमकंडा की ओर जा रहे थे. रतोही के पास एक अन्य वाहन को साइड देने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक राजकुमार सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. घायल युवती ने बताया कि बाइक के संतुलन खोते ही वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें बाइक चला रहे राजकुमार की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola