शहीदों के बलिदान को याद रखकर अनके जीवन से ले प्रेरणाः कमांडेंट

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

शहीदों के बलिदान को याद रखकर अनके जीवन से ले प्रेरणाः कमांडेंट

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 172वीं बटालियन ने सोमवार को अपना 23वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और पारंपरिक सैन्य गरिमा के साथ मनाया. सुरक्षा और सेवा के प्रति हम सदैव तत्पर के मूल मंत्र को दोहराते हुए इस महत्वपूर्ण दिवस की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम के आरंभ में वाहिनी के कमांडेंट अजय कुमार वर्मा सहित सभी अधिकारियों और जवानों ने बटालियन मुख्यालय परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र व माल्यार्पण कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. शहीद स्मारक पर नमन करने के बाद कमांडेंट अजय कुमार वर्मा ने क्वार्टर गार्ड में सलामी ली. कमांडेंट ने वाहिनी के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करते हुए जवानों द्वारा क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की. उन्होंने बल के जवानों से अपील की कि वे शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखें और उनके जीवन से प्रेरणा लें. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी अरेंद्र कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी कुलदीप कुमार, सहायक कमांडेंट अमित किशोर, सहायक कमांडेंट अक्षय पाण्डुरंग आदि उपस्थित थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं गयीं स्थापना दिवस के अवसर पर सायंकाल में एक भव्य व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बटालियन के जवानों ने देश की विविधता को दर्शाते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित अतिथियों की खूब तालियां बटोरीं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola