ePaper

जिला यूथ क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से दर्ज की

Updated at : 11 Nov 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
जिला यूथ क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से दर्ज की

जिला यूथ क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से दर्ज की

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित लीग का सातवां मुकाबला यंग मोनार्क क्रिकेट क्लब और यूथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में यूथ क्रिकेट क्लब ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह मैच 6 विकेट से अपने नाम किया.पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी यंग मोनार्क क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में 124 रनों का लक्ष्य रखा. टीम की ओर से आयुष ने शानदार 42 रन बनाये, जबकि किसलय कुमार ने 21 और कुंदन राय ने 13 रनों का योगदान दिया.यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में सम्राट सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ ओवर में 34 रन देकर चार विकेट झटके, वहीं मानस दीप ने तीन विकेट अपने नाम किए.लक्ष्य का पीछा करते हुए यूथ क्रिकेट क्लब की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. रूपेश कुमार ने 38 रन, अर्पित सिंह ने 18 रन, युवराज सिंह ने 19 रन और अर्पित गिरी ने 19 रन बनाए.यंग मोनार्क क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में आनंद कुमार दास ने दो विकेट और पवन कुमार ने 1 विकेट हासिल किया.उत्कृष्ट गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए सम्राट सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार राहुल दुबे ने प्रदान किया.इस माैके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola