बलियारी महायज्ञ में श्रद्धालुओं का अनोखा संकल्प

Updated:
विज्ञापन
बलियारी महायज्ञ में श्रद्धालुओं का अनोखा संकल्प

एक महिला ने 12 घंटे व पुरुष ने 24 घंटें परिक्रममा का लिया संकल्प

विज्ञापन

एक महिला ने 12 घंटे व पुरुष ने 24 घंटें परिक्रममा का लिया संकल्प कांडी प्रखंड के बलियारी में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ अपनी धार्मिक भव्यता के साथ अब एक अनोखे और अटूट संकल्प का गवाह बनने जा रहा हैं. यहां भक्ति और विश्वास की ऐसी मिसाल सामने आयी है, जिसने आयोजन समिति और आम श्रद्धालुओं को चकित कर दिया हैं. ग्राम पंजरी (रेहला) की बेवी देवी और बलियारी के विकास कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे ने यज्ञशाला की निरंतर अखंड परिक्रमा का संकल्प लिया हैं. बेवी देवी ने यज्ञ समिति को लिखित आवेदन दिया कि वे 21 अप्रैल शाम पांच बजे से 22 अप्रैल की सुबह पांच बजे तक 12 घंटे बिना रुके परिक्रमा करेंगी. वहीं, विकास कुमार दुबे ने 21 अप्रैल की सुबह 10 बजे से 22 अप्रैल की सुबह 10 बजे तक पूरे 24 घंटे निरंतर परिक्रमा करने का संकल्प लिया हैं. इस कठिन अनुष्ठान की जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए दोनों श्रद्धालुओं ने हलफनामा भी दिया हैं कि इस लंबी और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण परिक्रमा के दौरान किसी भी मानसिक या शारीरिक क्षति की जिम्मेदारी वे स्वयं लेंगे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola