राज्य स्तरीय मिक्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा ने जीते 18 पदक

Updated:
विज्ञापन
राज्य स्तरीय मिक्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा ने जीते 18 पदक

राज्य में तीसरे स्थान पर रहा गढ़वा

विज्ञापन

राज्य में तीसरे स्थान पर रहा गढ़वा प्रतिनिधि, गढ़वा रांची के खेलगांव में झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय मिक्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में जिले के कुल 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया और सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया. गढ़वा के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक जीते. इस प्रतियोगिता में राज्य में गढ़वा तीसरे स्थान पर रहा. खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले में खेल प्रेमियों के बीच खुशी की लहर है. प्रतियोगिता का आयोजन चार वर्ग में किया गया था, जिसमें प्री सब जूनियर, सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग शामिल हैं. गढ़वा के खिलाड़ियों ने सभी वर्गों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी. कोच रामप्रवेश तिवारी ने कहा कि खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के पीछे नियमित अभ्यास, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का अहम योगदान रहा. सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों ने जिस समर्पण और मेहनत के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया, वह अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है. इस सफलता पर गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. पदक जीतने वाले खिलाड़ी पदक जीतनेवाले खिलाड़ियों में आर्य कुमारी, रुखसार बानो, सिंकी कुमारी, फायका तहजीब, श्रेयांशी कुमारी, सृष्टि तिवारी, अमीषा उजाला, नौशाद आलम, अजय कुमार ,भव्य कुमार, समर शाही ,जुलकर, ज्ञान रंजन, श्रेयांशु तिवारी ने स्वर्ण पदक जीते. जयेश, ध्रुव कुमार, अर्पिता कुमारी ने रजत और आदित्य कुमार कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola