बूढ़ा पहाड़ पहुंचे डीसी-एसपी, विकास योजनाओं की ली जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Mar 2025 9:33 PM
बूढ़ा पहाड़ पहुंचे डीसी-एसपी, विकास योजनाओं की ली जानकारी
गढ़वा. गढ़वा जिले के अति सुदूरवर्ती नक्सल मुक्त बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों की जानकारी लेने बुधवार को उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय वहां पहुंचे. उन्होंने बूढा पहाड़ विकास परियोजना को लेकर बड़गड़ प्रखंड के बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के टेहरी पंचायत समेत अन्य के विकास कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनी गयी एवं सरकार द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं से ग्रामीणों को आच्छादित करने की बात कही गयी. मौके पर उपायुक्त श्री जमुआर ने इन क्षेत्रों के योग्य लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं मनरेगा, आवास, सर्वजन पेंशन, केसीसी, वन अधिकार पट्टा, बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व आधार सीडिंग, पेयजल व विद्युत समेत अन्य योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने की बात कही. बूढा पहाड़ क्षेत्र के पंचायतों में विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क के क्षेत्र में पर्याप्त विकास कार्य कराने की बात कही गयी. उपायुक्त श्री जमुआर ने बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में पहले की अपेक्षा अब के समय में सतत विकास कार्य सम्पन्न होने की बात कही. पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने कहा कि बूढ़ा पहाड़ पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र था. उसे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा सीआरपीएफ के बलों ने अब पूर्णतः नक्सल मुक्त करा दिया है. उन्होंने आमजनों समेत वहां रह रहे सुरक्षाबलों (सीआरपीएफ बटालियन) की समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में संपूर्ण विकास कार्य के साथ-साथ इस सुदुरवर्ती क्षेत्र में विषम परिस्थितियों में रहकर सुरक्षा बलों द्वारा आम जनों को भय मुक्त वातावरण दिया गया है. इसमें सीआरपीएफ के जवानों की अहम भूमिका है. उपस्थित लोग : मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त सीआरपीफ कमांडेंट एनके सिंह, डीएफओ साउथ एबिन बेन्नी एब्राह्म, एसडीओ रंका रुद्र प्रताप सिंह, एएसपी राहुल कुमार बराईक, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग धर्मेंद्र कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह, बरगढ़ बीडीओ अमित कुमार तथा सीओ राकेश भूषण सिंह व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










