प्रसव के नाम पर वसूली मामले की सीएस ने की जांच
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Mar 2025 8:46 PM
प्रसव के नाम पर वसूली मामले की सीएस ने की जांच
चिनिया. चिनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली को लेकर प्रभात खबर में खबर प्रकाशित हुई थी. इसके बपाद शनिवार को सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार चिनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे व मामले की जांच की. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एएनएम और स्वीपर के द्वारा पैसा लेने का मामला सही पाया गया है. दोनों को सबसे पहले मरीज के परिजन को पैसा लौटाने को कहा गया. सीएस ने कहा कि उन्हें एक बार सुधरने का मौका दिया जायेगा. अगर फिर भी नहीं माने, तो आगे की कार्रवाई के लिए लिखेंगे. बताते चले की भुक्तभोगी चिनिया निवासी मनोज सिंह की पत्नी रंगीता देवी के प्रसव के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिनियां के एएनएम और दाइ ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 2500 रु लिया था. इसके बाद मनोज सिंह ने चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर पैसे की वापसी व संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी. उपस्थित लोग : मौके पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी, डॉ अविनाश कुमार, फार्मासिस्ट वेंकटेश्वर नारायण व एमपीडब्ल्यू लाल मोहम्मद अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










