अपराधियों ने दिनदहाड़े बीडीसी पति क़ो मारी गोली, रेफर

चिनिया-रंका मार्ग पर तहले गांव के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की पीठ में गोली मार कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया.
गढ़वा. चिनिया-रंका मार्ग पर तहले गांव के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की पीठ में गोली मार कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया. वह चिनिया थाना क्षेत्र के सिगसिगा गांव निवासी सह बीडीसी पति योगेंद्र प्रसाद बताया गया है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह सिगसिगा से चिनिया कुछ काम से जा रहा था, इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने योगेंद्र क़ो गोली मार दी. चिकित्सकों के अनुसार गोली पीठ के ऊपरी हिस्सा में फंसी हुई है. इस संबंध में घायल योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह घटना राजनीतिक षड्यंत्य के तहत किया गया है. उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने झामुमो के खिलाफ काम किया था. साथ ही पंचायत की योजना को लेकर झामुमो के पूर्व बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नितेश सिंह, मुख्तार अंसारी, धनु यादव से उनका विवाद चल रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायल से बयान भी दर्ज किया. इस संबंध में एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि चिनिया प्रखंड के बीडीसी पति को अपराधियों ने गोली मारी है. उसे बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










