जंगल से महिला का दफनाया हुआ शव बरामद, हत्या की आशंका
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

बड़गड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आयी,
विज्ञापन
बड़गड़ (गढ़वा). बड़गड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आयी, जब पावर सब स्टेशन के पीछे स्थित जंगल से एक अज्ञात महिला का दफनाया हुआ शव बरामद किया गया. ग्रामीणों ने मिट्टी उखड़ी हुई देखी और अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया. पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गयी. मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह तथा भंडरिया इंस्पेक्टर सुभाष कुमार पासवान की मौजूदगी में शव को खुदाई कर बाहर निकाला गया. शव पूरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है. कपड़ों और अवशेषों के आधार पर अनुमान लगाया गया कि शव किसी महिला का है. पुलिस का मानना है कि हत्या करीब एक माह पूर्व की गयी होगी और पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में दफनाया गया.
फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










