साली की शादी में नाचने से मना करने पर जीजा ने खाया जहर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 8:50 PM
साली की शादी में नाचने से मना करने पर जीजा ने खाया जहर
मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे गांव निवासी स्वर्गीय जटू बैठा का पुत्र विजय बैठा ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने बताया कि विजय बैठा अपनी साली की शादी में जपला गया था. वहां साली के जयमाला कार्यक्रम के दौरान शराब के नशे में मंच पर चढ़कर डांस कर रहा था. मंच पर भीड़ होने के कारण उसके सले ने उसे नीचे उतरने को कहा था. इसी बात को लेकर उसने अपने साले के साथ बहस कर ली तथा सुबह बिना किसी को बताये अपने घर आ गया. इसके बाद उसने कीटनाशक खा लिया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










