ePaper

गढ़वा के ब्रजेश तिवारी झारखंड के किसानों को देंगे कमाई बढ़ाने के टिप्स

Updated at : 10 Sep 2025 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
Brajesh Tiwari DialogueNext Garhwa Jharkhand

गढ़वा के किसान ब्रजेश तिवारी. फोटो : प्रभात खबर

Brajesh Tiwari DialogueNext: झारखंड के गढ़वा जिले के किसान ब्रजेश तिवारी ने देश की राजधानी नयी दिल्ली में आयोजित डियलॉगनेक्स्ट में भाग लिया. उन्होंने बताया कि 2 दिवसीय कार्यक्रम में 40 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस दौरान लोगों को बताया गया कि किसानों की कमाई कैसे बढ़ेगी. अब वह झारखंड के किसानों को कमाई बढ़ाने के टिप्स देंगे.

विज्ञापन

Brajesh Tiwari DialogueNext| गढ़वा, जितेंद्र सिंह : गढ़वा जिले के करूआ कला निवासी प्रगतिशील किसान ब्रजेश तिवारी ने राजधानी दिल्ली में विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन, अंतरराष्ट्रीय मक्का व गेहूं सुधार केंद्र द्वारा आयोजित 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला डायलॉगनेक्स्ट में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया है. कार्यशाला 8 और 9 सितंबर को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुई.

भारतीय कृषिअनुसंधान परिषद ने की थी बैठक की मेजबानी

इस उच्चस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने की थी. कार्यशाला में अमेरिका, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल सहित कई देशों से आये कुल 40 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. ब्रजेश तिवारी ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषि विज्ञान और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करना था.

  • डायलॉगनेक्सट में गढ़वा के ब्रेजश ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व, अब किसानों को देंगे नयी दिशा
  • देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला ‘डायलॉगनेक्स्ट’ का आयोजन
  • दिल्ली में आयोजित डायलॉरनेक्सट में 40 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया कार्यशाला में भाग

Brajesh Tiwari DialogueNext में इन विषयों पर हुई चर्चा

इसमें किसान-केंद्रित नवाचार, सतत कृषि पद्धतियां, जलवायु परिवर्तन से निपटने की रणनीतियां और खाद्य सुरक्षा जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ. साथ ही मक्का और गेहूं की उन्नत किस्मों के विकास, फसल रोगों की रोकथाम और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नयी तकनीक अपनाने से बढ़ेगी किसानों की आय

कार्यशाला से लौटने के बाद ब्रजेश तिवारी ने कहा कि वे अब जिले के किसानों से अपने अनुभव को साझा करेंगे. उन्होंने बताया कि किसान यदि नयी तकनीक और उन्नत किस्मों को अपनायें, तो उत्पादन बढ़ेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी. साथ ही जलवायु परिवर्तन से पैदा हो रही चुनौतियों का भी समाधान हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें

Urea Fertilizer Shortage: झारखंड के गढ़वा में यूरिया खाद की किल्लत से किसानों में आक्रोश, एनएच-75 किया जाम

चेरापूंजी बन गया गढ़वा, आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं किसान

फसल बीमा किसानों के लिए सुरक्षा कवच

नीलगाय के आतंक से परेशान हैं गढ़वा के किसान, लाखों हेक्टेयर भूमि में प्रभावित हो गयी है खेती

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola